सीजीसी लांडरां ने 20 वे एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया
मोहाली, 14 फरवरी 2026: चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (सीजीसी) लांडरां ने अपने कैंपस ग्राउंड में 20वे एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया। इस अवसर पर कोंस्टीटूएंट कॉलेज के स्टूडेंट्स ने अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण खेल भावना के साथ इसमें भाग लिया। श्वेता चौहान और कीरत को इस साल के स्पोर्ट्स मीट का बेस्ट एथलीट चुना गया। दो दिवसीय इस स्पोर्ट्स मीट की शोभा बढ़ाने सीजीसी लांडरां के प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल, चीफ गेस्ट शिव सिंह, प्रसिद्ध भारतीय बॉक्सिंग कोच एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित, तथा गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में मास्टर तेघबीर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। मास्टर तेघबीर सिंह एक मॉउंटेनीर हैं, जो माउंट एल्ब्रुस पर चढ़ाई कर चुके हैं और अगस्त 2024 में माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई करने वाले सबसे कम उम्र के एशियाई बने है। इस समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स और भाग लेने वाले खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्च-पास्ट का निरीक्षण किया गया। शपथ ग्रहण और मशाल के प्रज्वलन के साथ स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नेशनल और इंटर यूनिवर्सिटी लेवल पर मैडल जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस स्पोर्ट्स मीट में ट्रैक एवं फील्ड की विभिन्न प्रतियोगिताएँ शामिल रहीं, जिनमें स्प्रिन्ट्स, हर्डल्स, हाई जम्प, लॉन्ग जम्प, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के दौरान स्टूडेंट्स ने डिसिप्लिन, टीम वर्क और कम्पीटीटिव स्पिरिट का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यहाँ उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने स्टूडेंट्स को शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से सशक्त बने रहने का आह्वान करते हुए नशे की लत से सतर्क रहने की भी अपील की। स्पोर्ट्स मीट के समापन दिवस पर चीफ गेस्ट के रूप में जगजीत सिंह जल्लाह, इंटरनेशनल रोइंग कॉम्पिटिटर एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित, तथा गेस्ट ऑफ़ ऑनर पुनीत संधू, रिसर्च असिस्टेंट, हेल्ड्रिच सेंटर की उपस्थिति रही। इस एनुअल स्पोर्ट्स मीट का समापन फाइनल ट्रैक एवं फील्ड इवेंट्स के फाइनल मुकाबलों के आयोजन के साथ हुआ, जिससे खेलों को बढ़ावा देने और स्टूडेंट्स के होलिस्टिक डेवलपमेंट पर संस्था के निरंतर फोकस की पुष्टि हुई।