CGC लांडरां में आत्मनिर्भर भारत हेतु एआई-संचालित रिसर्च एवं इन्नोवेशन पर प्री-समिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया
चंडीगढ़, 10 Feb 2026- चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ (सीजीसी), लांडरां तथा एसीआईसी राइज़ एसोसिएशन (अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम), नीति आयोग द्वारा सप्पोर्टिव) ने आल इंडिया कौंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआइसीटीइ) के सहयोग से ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के प्री-समिट इवेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह कार्यक्रम ‘कन्वर्जेंस ऑफ़ एआई ड्रिवेन रिसर्च एंड इन्नोवेशन’ थीम पर बेस्ड रहा। इस आयोजन ने एआई इनेबल्ड रिसर्च, इन्नोवेशन और नेशनल कैपेसिटी बिल्डिंग में सीजीसी लांडरां की उत्प्रेरक भूमिका को उजागर किया। एक सहयोगात्मक मंच के रूप में आधारित इस प्री-समिट पहल के अंतर्गत शिक्षा जगत, इंडस्ट्री, गवर्नमेंट, पालिसीमेकर्स एवं स्टार्टअप्स को एक साथ लाया गया, ताकि सोसाइटी डेवलपमेंट के लिए एआई -संचालित रिसर्च और इन्नोवेशन पर विचार-विमर्श किया जा सके। आत्मनिर्भर भारत, इंडस्ट्री 5.0 तथा एआई-आधारित सतत विकास पर विशेष फोकस के साथ इस कार्यक्रम ने इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च को बढ़ावा दिया, इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आइआइसी) ढांचे के अंतर्गत इंस्टीटूशनल इन्नोवेशन इकोसिस्टम को सशक्त किया तथा एंटरप्रेंयूर्शिप एवं स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया।
इसके साथ ही, इस आयोजन ने जेनरेटिव एआई एवं एजेंटिक एआई जैसी उभरती तकनीकों में फैकल्टी मेंबर्स, रिसर्चर्स एवं छात्रों के क्षमता निर्माण पर बल दिया तथा इन्नोवेशन पॉलिसीज़, रिसर्च ट्रांसलेशन एवं कमर्शिअलाइज़ेशन अवसरों से जुड़े ज्ञान के आदान-प्रदान को भी सुगम बनाया। इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में प्रो. (डॉ.) नेहा शर्मा, डीन (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) तथा चीफ गेस्ट प्रो. (डॉ.) एच. एस. जट्टाना, फॉर्मर साइंटिस्ट -जी, डिपार्टमेंट ऑफ़ स्पेस, गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया ने अपने विचार साझा किए। स्पेशल गेस्ट निर्मल नांबियार, फाउंडर एवं सीईओ, ओकलूस एजीआई ने इंडस्ट्री जगत के दृष्टिकोण प्रस्तुत किए, जबकि डॉ. ओंकार नाथ तिवारी, साइंटिस्ट-एफ, डिपार्टमेंट ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी ने बायोटेक्नोलॉजी एवं एआई कन्वर्जेंस पर एक वर्चुअल व्याख्यान दिया। इसके अतिरिक्त, अंकुश गवरी, इनोवेशन मैनेजर, शिक्षा मंत्रालय (एमओई ) इनोवेशन सेल, एआइसीटीइ ने एंटरप्रेंयूर्शिप एवं संस्थागत सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। इसके बाद ‘स्टार्टअप संवाद: एआई एज़ ए ब्रिज फॉर इन्क्लूसिव सोसाइटल डेवलपमेंट’ विषय पर एक पैनल चर्चा आयोजित की गई। इस चर्चा में प्रतिष्ठित पैनलिस्टों ने गहन एवं सारगर्भित विचार साझा किए, जिनमें लवलेश दत्त (डीडीयू यूनिवर्स प्राइवेट लिमिटेड) गायत्री राणा (ब्रांड्रिफ्ट), अमित केसले (द होटल मीडिया ), अनिश कुमार (मेक्स 360) तथा निशु जैन (एकॉर्न एजुटेक) शामिल रहे। इस पैनल चर्चा का संचालन अभिनव पुंडीर (एमएसयू अकादमीआ फाउंडेशन) एवं सोनिया जिंदल (राइज़ विभाग) द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम के थर्ड सेशन में रीजनल स्टार्टअप्स जैसे कन्वर्टवाइज़, बाइटलूम, ऑक्लूस (सुपर मैनेजर एजीआई), वरुणा तथा टेस्टपरेपजीपीटी को विज़िटिंग इन्वेस्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके बाद 'लेवेरेजिंग एआई टू ट्रांसलेट अकादमिया रिसर्च इंटो इंडस्ट्री 5.0'विषय पर एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसका संचालन डॉ. जागृति सैनी (इटरनल रेस्टी), पुनीत वर्मा (टीआई चंडीगढ़ एवं सैब्राइन सॉफ्टवेयर सोल्यूशंस), अजीतपाल सिंह बराड़ (ऐंटिएर सोल्यूशंस) तथा अंकुर दिनेश गर्ग (ऐलायरा.एआई) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रो. (डॉ.) दिनेश अरोड़ा, आईपीआर हेड, डिपार्टमेंट ऑफ़ राइज़ एवं डॉ. दीपिका शर्मा, हेड, पब्लिकेशन डिपार्टमेंट, राइज़ द्वारा समापन उद्बोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस प्री-समिट कार्यक्रम ने एआई-संचालित रिसर्च, इन्नोवेशन एवं एंटरप्रेंयूर्शिप के क्षेत्र में सीजीसी लांडरां एवं एसीआईसी राइज़ की उत्प्रेरक भूमिका को और सुदृढ़ किया तथा भारत में आयोजित होने वाले आगामी ‘एआइ इम्पैक्ट समिट 2026’ के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया।