CGC लांडरां के सीबीएसए को क्यूएस आई - गेज प्लेटिनम रेटिंग से सम्मानित किया गया
चंडीगढ़, 27 May 2026-सीजीसी लांडरां के चंडीगढ़ बिज़नेस स्कूल ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन को क्यूएस आई -गेज इंडियन कॉलेज रेटिंग्स में प्रतिष्ठित ‘ओवरआल प्लैटिनम' रेटिंग से सम्मानित किया गया है। यह मान्यता संसथान के मल्टीपल परफॉरमेंस पैरामीटर पर किए गए कठोर और स्वतंत्र मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद प्राप्त हुई है। इस मूल्यांकन में टीचिंग एवं लर्निंग, फैकल्टी क्वालिटी, एम्प्लॉयबिलिटी, डाइवर्सिटी एंड अक्सेसबिलिटी, फैसिलिटीज़, सोशल रेस्पॉन्सिबिल्लीटी, गवर्नेंस एवं स्ट्रक्चर तथा एंटरप्रेंयूर्शिप और इन्नोवेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया।
यह उपलब्धि चंडीगढ़ स्कूल ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन की शैक्षणिक उत्कृष्टता, उद्योग-अनुरूप शिक्षा, स्टूडेंट सेंट्रिक लर्निंग और होलिस्टिक डेवलपमेंट के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
सीजीसी लांडरां के चंडीगढ़ बिज़नेस स्कूल ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉक्टर रमनदीप सैनी ने कहा, “यह सम्मान हमारे छात्रों, फैकल्टी मेंबर्स और स्टाफ की सामूहिक मेहनत और समर्पण का परिणाम है। सीबीएसए में हम अपने विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक उत्कृष्टता, इन्नोवेशन, लीडरशिपऔर इंडसट्री के अनुरूप स्किल डेवेलोप करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। यह उपलब्धि हमें और अधिक उत्साह के साथ उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।”
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉक्टर राजदीप सिंह, कैंपस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां ने कहा, “क्यूएस आई - गेज प्लैटिनम रेटिंग पूरे सीजीसी परिवार के लिए गर्व का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह सम्मान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और छात्र सफलता के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम परिवर्तनकारी शिक्षण अनुभव प्रदान करने और उच्च शिक्षा में नए मानदंड स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”
चंडीगढ़ बिज़नेस स्कूल ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन, सीजीसी लांडरां एक अग्रणी बिजनेस मैनेजमेंट संस्थान के रूप में अपनी पहचान को लगातार मजबूत कर रहा है, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता, इन्नोवेशन ड्रिवेन लर्निंग, इंडस्ट्री रिलेटेड स्किल और विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। इस प्लैटिनम रेटिंग के माध्यम से मिली यह मान्यता गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और भविष्य के लिए तैयार पेशेवरों को विकसित करने की दिशा में सीजीसी लांडरां के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करती है, ताकि वे गतिशील वैश्विक परिवेश में सफलतापूर्वक आगे बढ़ सकें।