CGC लांडरां में नए स्टूडेंट्स के लिए 'प्रारंभ 2026' ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
लांडरां
सीजीसी लांडरां कैंपस में आयोजित चार दिवसीय फ्रेशर्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम 'प्रारंभ 2026' का शुभारंभ हो गया है। यह कार्यक्रम सीजीसी के 26वें अकादमिक सेशन की शुरुआत का प्रतीक है तथा देश के विभिन्न राज्यों से आए नए स्टूडेंट्स का स्वागत एवं परिचय कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। यह स्टूडेंट्स संस्थान में इंजीनियरिंग, बिजनेस मैनेजमेंट, फार्मेसी, बायोटेक्नोलॉजी, होटल मैनेजमेंट सहित विभिन्न फ़ील्ड्स में अध्ययन करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद नए स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स का सीजीसी परिवार द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर सीजीसी लांडरां के प्रेजिडेंट रशपाल सिंह ढालीवाल, वाइस चेयरमैन परमपाल सिंह ढिल्लों, कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह, तथा सीजीसी लांडरां के सभी डिपार्टमेंट्स के डायरेक्टर एवं एचओडी उपस्थित रहे। सीजीसी लांडरां के प्रेजिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने नए स्टूडेंट्स का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि सीजीसी उनकी शैक्षणिक प्रगति और सफल करियर निर्माण के लिए सर्वोत्तम शैक्षणिक वातावरण एवं उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के भरपूर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने वर्ष-दर-वर्ष सीजीसी की उत्कृष्ट प्लेसमेंट परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्थान इंडस्ट्री जगत के साथ मजबूत कॉलेबोरेशन, रिसर्च एवं इन्नोवेशन को बढ़ावा देने तथा उद्यमशीलता की भावना विकसित करने के माध्यम से स्टूडेंट्स के बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने, प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा नए अकादमिक सेशन के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएँ दीं। इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान नए स्टूडेंट्स को कॉलेज लाइफ के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया जाएगा। इनमें करिकुलम, अटेंडेंस, स्टूडेंट्स की उपलब्धियाँ, कैंपस प्लेसमेंट, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, रिसर्च एवं इन्नोवेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-