अमृतसर में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर
अमृतसर, 23 सितंबर,2026ः अमृतसर में बुधवार को पुलिस ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर रोकने की कोशिश की गई तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। हमले में SHO दलजीत सिंह बाल-बाल बचे। एक गोली बाजू को छूकर निकली। दोनों तरफ से करीब 6 राउंड फायर हुए। जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर हरमन की टांग में गोली लगी।
पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। हरमन गुरदासपुर के हनुमान चौक में हुए ग्रेनेड अटैक समेत कई मामलों में नामजद है और एक मामले में घोषित अपराधी भी है।
पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर की पहचान हरमन बोपाराय निवासी बोपाराय के रूप में की है। पुलिस अब उसके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों और उसकी आपराधिक गतिविधियों को लेकर भी जांच कर रही है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →