कर्नाटक के व्यक्ति की UAE में हत्या:शव को 9 टुकड़ों में काटकर दो बैग में रखा
नई दिल्लीः कर्नाटक के एक व्यक्ति की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह में हत्या कर दी गई। उनकी लाश 9 टुकड़ों में मिली। शव के टुकड़े दो बैग में भरकर कार में रखे थे। मृतक की पहचान उडुपी जिले के एल्विन प्रकाश कुंदर के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी एल्विन प्रकाश के भाई अनिल प्रशांत कुंदर ने मंगलवार को दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पत्नी और बेटा लापता हैं। उनके बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →