आज (19 अप्रैल) को खुलेंगे गंगोत्री- यमनोत्री धाम के कपाट, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
ऊखीमठ, 19 अप्रैल,2026ः
उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। अब से कुछ ही देर में गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। वहीं केदारनाथ की डोली भी आज ही अपनी शीतकालीन गद्दी ऊखीमठ से केदारनाथ के लिए रवाना हो गई है।
मां गंगा की डोली बीते कल ही अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मुखबा से रवाना हो चुकी थी जो आज सुबह 9 बजे गंगोत्री धाम में पहुंच गई है, फिलहाल यहां पर हवन पूजन किया जा रहा है। डोली के देखने के लिए 5-6 हजार लोग पहुंचे हैं।
इस दौरान यहां पर सीएम धामी भी मौजूद रहेंगे जो पीएम नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा करवाएंगे।उधर मां युमना की डोली आज सुबह ही खरसाली से निकली है, जो 5 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई के बाद यमुनोत्री धाम पहुंच चुकी है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →