कालका: भाजपा की पूर्व विधायक का टिकट कटने का दुख आंखों से छलका!
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 06 सितम्बर 2024.. कालका से भाजपा की पूर्व विधायक और भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा कालका में कार्यकर्ताओं के समक्ष भावुक हुई। टिकट कटने का दुख आंखों से छलका। लतिका शर्मा सहित कई कार्यकर्ता की आंखें भी नम हुई। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक सुर में लतिका शर्मा को बतौर निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में उतरने के लगाए नारे। लतिका शर्मा ने जल्दबाजी में फैसला न लेने का निर्णय किया।
कालका से भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद की पत्नी व अंबाला की मेयर शक्ति रानी काे उम्मीदवार बनाया है। लतिका शर्मा यहां से टिकट की प्रबल दावेदार थी। कालका से शक्ति रानी को टिकट दिए जाने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने खुलकर रोष जाहिर किया। कालका सीट से शक्तिरानी शर्मा अपनी पार्टी से 2014 में विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं, जिसमें उन्हें हार मिली थी। शक्तिरानी को 4 से 5 हजार वोट मिले थे।
कहा अपने प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चिंतन, मंथन कर और कालका की जनता के हित में फैसला लेगी। कालका को लावारिस नहीं छोड़ेंगी। भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और कालका विधानसभा से पूर्व विधायक लतिका शर्मा के बुलावे पर संकड़ो प्रमुख कार्यकर्ता पहुंचे थे। लतिका शर्मा के पिंजौर स्थित आवास पर सैंकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। *जल्द ही कोई बड़ा निर्णय।
लिया जा सकता है। टिकट कटने के बाद नाराज़ चला रही लतिका शर्मा को भारतीय जनता पार्टी की तरफ़ से मनाने की कोई पहल नहीं की गयी। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहली सूची में 67 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, जिसमें कालका से बाहरी उम्मीदवार शक्ति रानी को टिकट दी गई है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →