दो समुदायों में पथराव, स्थिति को काबू करने के लिए छोड़े गए आंसू गैस के गोले
जबलपुर/सिहोरा, 20 February 2026 ; मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में गुरुवार रात उस समय तनाव फैल गया, जब मामूली विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सिहोरा के वार्ड नंबर 5 (आजाद चौक) में हुई इस झड़प के दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसके बाद पुलिस को भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा।
विवाद की जड़
जानकारी के अनुसार, आजाद चौक स्थित मंदिर और मस्जिद के पास आरती और नमाज के समय कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलने पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक (SP) संपत उपाध्याय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
प्रशासन की कार्रवाई और अपील
पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी धार्मिक स्थल को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है। एहतियात के तौर पर जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर तैनात किया गया है और पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →