रायपुर ग्रामीण ओलंपिक का समापन आज : CM मान होंगे मुख्यअतिथि
लुधियाना,19 फरवरी,2026ःकिला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक 2026 का आज आखिरी और सबसे रोमांचक दिन है। इस साल का खेल मेला बेहद खास है क्योंकि 12 साल के लंबे इंतजार के बाद बैलगाड़ी दौड़ की वापसी हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं और विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
आज के मुख्य आकर्षण और खेल आज कई खेलों के फाइनल मुकाबले हो रहे हैं। बैलगाड़ी दौड़ आज का सबसे बड़ा आकर्षण है। बता दें कि इस बार खेलों का आयोजन पंजाब सरकार द्वारा किया जा रहा है। सरकार ने 'पंजाब पशु क्रूरता निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2025' में बदलाव कर बैलगाड़ी दौड़ को फिर से कानूनी रूप से शुरू करवाया है, जिससे ग्रामीण इलाकों में भारी उत्साह है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →