Weather Update: राजस्थान में ओले गिरे, हरियाणा में बारिश से 7 डिग्री तापमान गिरा; उत्तराखंड में बर्फबारी
नई दिल्ली: 19 फरवरी,2026ः देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है।हरियाणा के हिसार समेत कई इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। राज्य के भिवानी और रेवाड़ी में बुधवार दोपहर को हल्की बूंदाबांदी के साथ ओले गिरे थे। वहीं उत्तराखंड के देहरादून सहित पांच पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
राजस्थान में बुधवार को ओले गिरने, बारिश होने के बाद सर्दी बढ़ गई। दिन का तापमान 10 डिग्री तक गिरने और ठंडी हवा चलने से ठिठुरन महसूस हो रही है।पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौमस बदल जाएगा। 24 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, अब उत्तरी हवाएं चलने लगेगी। ऐसे में भले ही धूप निकलेगी।, लेकिन दिन में ठंडक का अहसास रहेगा।
उत्तराखंड के 3 जिलों में आज यानी 19 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इनमें चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल है। बुधवार को केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी हुई, जिससे ये धाम फिर से बर्फ से ढक गए।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →