इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में PM मोदी आज देंगे स्पीच
नई दिल्ली, 19 फरवरी,2026ः पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में गुरुवार को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में उद्घाटन स्पीच देंगे। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित कई देशों के प्रमुख और उद्योग जगत के दिग्गज संबोधित करेंगे।
PM समिट से पहले भाग लेने वाले देशों के नेताओं का स्वागत करेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। यह समिट भारत की AI नीति, वैश्विक सहयोग और निवेश आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है।
इसमें 110 से ज्यादा देश, 20 से ज्यादा देशों के प्रमुख, 30 अंतरराष्ट्रीय संगठन और 500+ दुनिया के AI लीडर शामिल हो रहे हैं। समिट में करीब 100 CEOs और फाउंडर्स, 150 अकादमिक और रिसर्चर, 400 CTOs, VPs, 100+ सरकारी प्रतिनिधि, लगभग 60 मंत्री और उपमंत्री मौजूद रहेंगे।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →