नितिन नबीन, भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष के रूप में आज पद संभालेंगे
नई दिल्ली, 20 जनवरी,2026ः भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, नितिन नबीन पार्टी के नए अध्यक्ष होंगे। पार्टी के नेशनल रिटर्निंग अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल नितिन नबीन का नाम प्रस्तावित किया गया है। हालांकि, उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा आज की जाएगी। श्री लक्ष्मण ने बताया कि नितिन नबीन के पक्ष में नामांकन पत्रों के 37 सेट प्राप्त हुए हैं। जांच में सभी नामांकन पत्र निर्धारित प्रारूप में विधिवत भरे हुए और वैध पाए गए।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →