पंजाब के पूर्व गवर्नर Shivraj Patil का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Babushahi Bureau
चंडीगढ़, 12 दिसंबर, 2025: पंजाब के पूर्व राज्यपाल और देश के वरिष्ठ राजनेता शिवराज पाटिल (Former Punjab Governor Shivraj Patil) का आज निधन हो गया। 91 वर्ष की आयु में उन्होंने महाराष्ट्र (Maharashtra) के लातूर में अपनी अंतिम सांस ली। पाटिल लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके कारण उनका इलाज घर पर ही चल रहा था।
वह 2010 से 2015 तक पंजाब के राज्यपाल रहे थे। इसके अलावा, वह केंद्रीय गृह मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष भी रह चुके थे।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →