इजराइल-ईरान जंगः भारत में 2 दिन में 760 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल
नई दिल्लीः इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट् पर 87 फ्लाइट कैंसिल रहीं। दिल्ली, मुंबई, कोच्ची, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, अहमदाबाद जैसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं।
मिडिल-ईस्ट के बंद एयरस्पेस के चलते 1 मार्च को भारतीय घरेलू एयरलाइंस की 350 उड़ानें रद्द की गईं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति लगातार ट्रेक करते रहें।
कुवैत में भारतीय एम्बेसडर, एम्बेसडर परमिता त्रिपाठी ने कुवैत में भारतीय समुदाय के लगभग 100 जाने-माने सदस्यों और भारतीय एसोसिएशन के प्रमुखों के साथ एक वर्चुअल बातचीत की।
इनमें कुवैत, ऑस्ट्रिया, ओमान, लेबनान के भारतीय दूतावासों ने वहां फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →