इजराइल-ईरान जंगः एअर इंडिया कल से मस्कट की उड़ान शुरू करेगी
नई दिल्ली, 02 मार्च,2026ः इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि मंगलवार (3 मार्च) से मस्कट के लिए और मस्कट से भारत के लिए फ्लाइट्स सर्विस फिर शुरू की जाएगी। हालांकि बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और यूएई के लिए उड़ानें मंगलवार रात 11:59 बजे तक बंद रहेंगी। मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए भारत ने बहरीन में वीजा-पासपोर्ट सर्विस भी बंद कर दी हैं। वहीं, अबू धाबी के BAPS हिंदू मंदिर को 9 मार्च तक विजिटर्स के लिए बंद किया गया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →