पंजाब BJP कार्यालय में मनाया जाएगा बंगाल जीत का जश्न
चंडीगढ़, 04 मई,2026ः पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर पंजाब भाजपा की ओर से जश्न मनाने की तैयारी की गई है। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता जुटेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करेंगे और उनकी नीतियों व नेतृत्व को जीत का प्रमुख कारण बताएंगे।
जश्न के दौरान कार्यालय में मिठाइयां बांटी जाएंगी और कार्यकर्ता एक-दूसरे को जीत की बधाई देंगे। इसके अलावा पार्टी की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। नेताओं का मानना है कि यह जीत देशभर में भाजपा के बढ़ते जनाधार का संकेत है और आने वाले समय में अन्य राज्यों में भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →