पंजाब बोर्ड का किताबों को लेकर बड़ा फैसला
चंडीगढ़, 26 फरवरी,2026ः पंजाब स्केूल एजुकेशन बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 से सभी एफिलिएटेड और एसोसिएटेड स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब पहली से बारहवीं कक्षा तक की पाठ्य-पुस्तकें सीधे स्कूलों के माध्यम से बोर्ड द्वारा ही विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना है। अब 15% की छूट का लाभ सीधे विद्यार्थियों को दिया जाएगा, जिससे पुस्तकें कम कीमत पर उपलब्ध होंगी।
स्कूलों को कितनी किताबें चाहिए। यह जानकारी उन्हें पहले बोर्ड को भेजनी होगी। हालांकि यह काम भी ऑनलाइन होगा। इसके लिए स्कूलों को बोर्ड की वेबसाइट (www.pseb.ac.in) पर एक वेब पोर्टल तैयार किया गया है। स्कूल अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से “Book Demand” पेज पर जाकर कक्षा-वार और विषय-वार आवश्यक पुस्तकों की मांग 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन भरकर सबमिट कर सकते हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →