बड़ी खबरः जहरीली गैस फैलने से मची हफरा-तफरी, 5 की तबीयत बिगड़ी
इंदौर, 26 फरवरीः इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात जहरीली गैस फैलने से अफरा-तफरी मच गई। गैस के असर से लोगों को सांस लेने में परेशानी और उल्टियां होने लगीं। अब तक पांच लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल भेजा गया है।
गैस के कारण इलाके का माहौल काफी खराब हो गया।इस बीच प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। क्षेत्र में पानी के टैंकर बुलाए गए और हालात नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →