लुधियाना में लेडी ASP को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत
लुधियाना, 26 मई, 2026ः हंबड़ा इलाके में बाइक से सड़क पर गिरी एक महिला सरकारी कर्मचारी को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। इससे कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रवीता (51) के रूप में हुई है। वह लुधियाना में बहादुरके रोड की रहने वाली थीं।
वह अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार थीं। रोड पर जाते समय सड़क पार कर रहा एक व्यक्ति उनकी बाइक से टकरा गया, जिससे रवीता बाइक से रोड पर गिर पड़ीं और पीछे से आ रहा ट्रक उनकी खोपड़ी को कुचलता निकल गया।
रवीता जगराओं के डाकघर में बतौर सहायक डाक अधीक्षक (ASP) अपनी सेवाएं दे रही थीं। जानकारी के अनुसार, रवीता के पति नहीं हैं। करीब 10 साल पहले उनकी मौत हो गई। वह अपनी इकलौती बच्ची की अकेले ही परवरिश कर रही थीं। बेटी भी करीब 25 साल ही है। इस हादसे के बाद बेटी के सिर से मां का साया उठ गया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →