सभी देशों पर 10 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ लगाने केआदेश पर ट्रंप ने किए हस्ताक्षर
नई दिल्लीः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सभी देशों पर 10 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ लगाने का आदेश साइन किया। यह शुल्क मौजूदा टैरिफ के अतिरिक्त होगा और तुरंत लागू होगा। भारत सहित सभी देश इससे प्रभावित होंगे।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज ट्रंप ने कहा कि उनकी दलीलों को सही तरह से नहीं सुना गया। उन्होंने फैसले को निराशाजनक बताया और संकेत दिया कि सरकार अन्य कानूनी रास्तों का इस्तेमाल करेगी। इसी कड़ी में उन्होंने व्यापार अधिनियम की धारा 122 के तहत 10 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ लगाने का आदेश साइन करने की घोषणा की। यह नया शुल्क पहले से लागू बेसलाइन टैरिफ के अतिरिक्त होगा।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →