लाल किला और देश के मुख्य मंदिर आतंकवादियों के निशाने पर, अलर्ट जारी
नई दिल्ली 21 फरवरी 2026: लाल किला और देश के मुख्य मंदिर आतंकवादियों के निशाने पर हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है कि आतंकवादी दिल्ली में लाल किले के सामने बम धमाका करने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही आतंकवादी चांदनी चौक स्थित मंदिर को भी निशाना बना सकते हैं।
एजेंसियों का कहना है कि लश्कर-ए-तैयबा IED हमले की योजना बना रहा है। दरअसल, 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए धमाके का बदला लेने के लिए लश्कर भारत में बड़े आतंकवादी हमले की योजना बना रहा है। ऐसे में भारत के मुख्य मंदिर लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →