हिमाचल प्रदेशः केंद्रीय मंत्री नड्डा आज नई वैक्सीन लॉन्च करेंगे
सोलनः केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा आज (शनिवार को) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (CRI) कसौली आएंगे। केंद्रीय मंत्री यहां पर टीटनेस और एडल्ट डिफ़्थीरिया (Td) वैक्सीन का शुभारंभ करेंगे।
यह नई वैक्सीन विशेष रूप से किशोरों व वयस्कों में टीटनेस और डिफ़्थीरिया से सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित की गई है। Td वैक्सीन, टीटनेस टॉक्सॉइड (TT) वैक्सीन की जगह लेने के लिए डिजाइन की गई है, जिससे डिफ़्थीरिया के खिलाफ सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →