हैरानीजनक! क्वालिटी टेस्ट में 240 दवाओं के सैंपल फेल
नई दिल्लीः केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने जनवरी माह की मासिक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें दवाओं की क्वालिटी को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जांच के दौरान कुल 240 दवाओं के सैंपल मानक से कम क्वालिटी (NSQ) वाले पाए गए हैं। इनमें से 68 दवाओं को केंद्रीय दवा प्रयोगशालाओं ने 172 दवाओं को राज्य दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं ने NSQ घोषित किया है।
चिंताजनक बात यह है कि इस जांच में 3 नकली दवाएं भी पकड़ी गई हैं, जो दिल्ली, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से मिली हैं। ये दवाएं खतरनाक निर्माताओं द्वारा किसी अन्य स्थापित ब्रांड के नाम का दुरुपयोग कर बनाई गई थीं।केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के अनुसार, इन मामलों की गहन जांच जारी है और पीड़ितों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →