हाइड्रोजन ट्रेन आज नहीं चली, जारी हुआ नया शेड्यूल
जींदः हरी झंडी दिखाए जाने के एक दिन बाद यानी शनिवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन नहीं चली। शुक्रवार को ही जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। अब ट्रेन रविवार (19 जुलाई) से पटरी पर लौटेगी। सप्ताह में 6 दिन चलेगी और हर शुक्रवार मेंटेनेंस के लिए वीकऑफ रहेगा।
दरअसल, रेलवे मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा नया शेड्यूल जारी किया गया है। ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच 89.1 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें 3200 किलोवाट के दो इंजन लगे हैं। ट्रेन नंबर 74010 (जींद–सोनीपत) सुबह 07:40 बजे जींद से रवाना होकर सुबह 09:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 74009 (सोनीपत–जींद) सुबह 10:40 बजे सोनीपत से चलकर दोपहर 12:40 बजे जींद पहुंचेगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में जींद सिटी, गोहाना और मोहाना सहित कुल 12 मध्यवर्ती स्टेशनों पर रुकेगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →