अरुणाचल प्रदेश के 35 गांवों में लैंडस्लाइड:UP के सभी 75 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली: यूपी के लखनऊ, कानपुर और बाराबंकी समेत सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। वाराणसी में गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने के बाद गंगा आरती की जगह बदलनी पड़ी है। झांसी में 15 मिनट की बारिश के बाद पारा 7 डिग्री तक कम हो गया।
राजस्थान में मानसून अब भी ब्रेक पर है। राज्य में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम बरसात हुई है। वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर समेत 44 जिलों में शनिवार को बारिश का अलर्ट है।
बंगाल की खाड़ी में एक्टिव लो प्रेशर एरिया और राजस्थान में एक्टिव सायक्लोनिक सर्क्युलेशन के चलते आने वाले दिनों में बारिश और बढ़ सकती है।
वहीं, अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में अपर सुबनसिरी जिले के गिबा, निलिंग, चेतम और दापोरिजो सर्किलों के 35 गांवों में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड हुई। बाढ़ से अब तक 1,13,674 लोग प्रभावित हुए हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →