हिमाचल में कुदरत का कहर; अब तक 111 लोगों की गईं जानें, 743 मकान और 11 पुल हुए तबाह, सिरमौर में सबसे अधिक 87 मौतें
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 23 अगस्त 2026 :
हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून और अन्य प्राकृतिक आपदाओं ने भारी तबाही मचाई है। विधायक विपिन सिंह परमार के प्रश्न के जवाब में राजस्व मंत्री ने बताया कि अब तक 111 लोगों की मौत, नौ लोग घायल और कांगड़ा में पांच परिवार विस्थापित हुए हैं।
सिरमौर सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां 87 लोगों की जान गई। लाहौल-स्पीति में 16, सोलन में चार, मंडी में दो तथा कांगड़ा और कुल्लू में एक-एक मौत हुई।
743 मकान, 3674 सड़कें, 11 पुल क्षतिग्रस्त
आपदा से 743 मकान क्षतिग्रस्त हुए। इनमें सोलन के 239, कांगड़ा के 155 और मंडी के 136 मकान हैं। प्रदेश में 3674 सड़कें, 11 पुल और 3090 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुईं। कांगड़ा में 736, मंडी में 615 और शिमला में 614 सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं। चंबा की 548, शिमला की 514 और कांगड़ा की 499 पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा। बिजली व्यवस्था में 494.49 किलोमीटर उच्चदाब, 755.07 किलोमीटर निम्नदाब लाइन, 1770 खंभे और 338 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →