हैरानीजनक! 9 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत, खेलते-खेलते हुई थी बेहोश
नागौर (राजस्थान), 26 फरवरी,2026ः राजस्थान से एक बहुत ही दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 9 साल की बच्ची की मौत हुई है। मासूम की मौत की वजह जानकर आपके पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी और आप भी अपने बच्चों की सेहत को लेकर और भी ज्यादा सर्तक हो जाएंगे। छात्रा की मौत हार्ट अटैक से हुई है। बच्ची स्कूल के प्ले ग्राउंड में खेल रही थी तभी अचानक वह गिर गई और बेहोश हो गई उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर्स के अनुसार, दिव्या के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं थे। प्राथमिक जांच में कार्डियक अरेस्ट से मौत होना माना गया है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया था। शव परिजनों को सौंप दिया गया था।
हैरानी भरी बात तो यह है कि छात्रा के भाई की भी मौत 4 महीने पहले हार्ट अटैक से ही हुई थी। परिजनों ने बताया- दिव्या के बड़े भाई अभिषेक की मौत भी इसी तरह हुई थी। 9 सितंबर 2025 को घर पर ही खेलते समय अचानक बेहोश हो गया था। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →