HP Women Commission : दिसम्बर में 3 जिलों में महिला आयोग लगाएगा कोर्ट
Babushahi Bureau
Shimla : 17 November 2026 : महिलाओं को अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए अब शिमला स्थित महिला आयोग के मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने महिलाओं को उनके घर-द्वार पर न्याय उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर महिला कोर्ट लगाने की पहल शुरू की है। इसी कड़ी में दिसम्बर महीने में चम्बा, कांगड़ा, देहरा और ऊना में महिला कोर्ट आयोजित किए जाएंगे। आयोग जल्द ही इसका शैड्यूल जारी करने जा रहा है।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 7, 8 और 9 दिसम्बर को चम्बा में महिला कोर्ट लगाया जाएगा। इसके बाद 17, 18 और 19 दिसम्बर को कांगड़ा और देहरा में आयोग महिलाओं की शिकायतों पर सुनवाई करेगा। इसके बाद ऊना जिला में कोर्ट लगाया जाएगा। इन कोर्ट में सुनवाई के लिए संबंधित पक्षों को समन भेजे जा रहे हैं, ताकि निर्धारित तिथियों पर मामलों का निपटारा किया जा सके। महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने पदभार संभालने के बाद महिलाओं को जिला स्तर पर न्याय दिलाने के लिए यह पहल शुरू करने का निर्णय लिया था। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →