डेरा ब्यास प्रमुख ने हरियाणा CM से मुलाकात की
चंडीगढ़ः डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज मुलाकात की। यह मुलाकात चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास संत कबीर कुटीर में हुई। मुख्यमंत्री ने सपरिवार उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने गुरिंदर सिंह ढिल्लों को गुलदस्ता भेंट किया। हालांकि, दोनों के बीच किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि संतों का आशीर्वाद जीवन में सदैव सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आज संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पहुंचने पर 'राधा स्वामी सत्संग ब्यास' के डेरा प्रमुख संत बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी का सहपरिवार स्वागत-सत्कार किया और उनका स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →