सोनिया गांधी की किताब की दिल्ली में ऑफिशियल लॉन्चिंग आज (16 नवंबर) होगी
नई दिल्लीः सोनिय गांधी की किताब बिलॉन्गिंग..अ जर्नी ऑफ लव की आज दिल्ली में ऑफिशियल लॉन्चिंग है। कार्यक्रम शाम 6 बजे से होटल मौर्या में होगा। इस समारोह में कांग्रेस शासित राज्यों केरलम, तेलंगाना और कर्नाटक के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं।
वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय भी इवेंट में पहुंचेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी ने उन्हें खुद फोन करके दिल्ली आने का न्योता दिया था।
मुख्यमंत्री बनने के बाद यह विजय की सोनिया से दूसरी मुलाकात होगी। पहली मुलाकात जून में 10 जनपथ पर हुई थी, जब वे NITI आयोग की बैठक के लिए दिल्ली आए थे।
सोनिया की किताब 10 नवंबर को ही बाजार में आ चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गठबंधन के सहयोगी भी मौजूद रहेंगे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →