बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा:आंध्र, तमिलनाडु, सहित इन जगहों पर बारिश का अलर्ट
नई दिल्लीःबंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन सोमवार शाम तक चक्रवाती तूफान अकवान में बदल सकता है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ सकता है। IMD ने 16 से 21 नवंबर तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 19 और 20 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है। तेज हवाओं और ऊंची समुद्री लहरों को देखते हुए मछुआरों को 20 नवंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →