सोनिया गांधी की बुक की लॉन्चिंग में दिल्ली पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह
नई दिल्लीः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व सीनियर भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। कैप्टन अचानक दिल्ली में सोनिया गांधी की 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' बुक की ऑफिशियल लॉन्चिंग में पहुंच गए।
जहां उन्हें पहली पंक्ति में बैठाया गया, जिसमें सोनिया गांधी भी बैठी थीं। कैप्टन का वहां जाना इसलिए सबको चौंका रहा है, क्योंकि सोनिया की किताब में किए गए दावों को लेकर भाजपा पंजाब से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल उठा रही है।
हालांकि, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुक लॉन्चिंग के बाद कहा कि सोनिया गांधी मेरी दो किताबों की लॉन्चिंग में आई थीं। मैं दोबारा कांग्रेस में नहीं जा रहा हूं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →