HPBOSE: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया TET; जून-2026 का परिणाम, जानें कितने अभ्यर्थियों को मिली सफलता
बाबूशाही ब्यूरो
धर्मशाला : 23 अगस्त 2026 : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जून-2026 में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा 10 विभिन्न विषयों में आयोजित की गई इस परीक्षा में कुल 22.56 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे हैं।
टीईटी के लिए कुल 32,531 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 29,900 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों में उपस्थित हुए और 2,631 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों में से 6,744 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है, जबकि 23,154 अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।
सभी 10 विषयों में से स्पैशल एजुकेटर टीईटी का परिणाम सर्वाधिक 93.18 प्रतिशत रहा, जबकि टीजीटी आर्ट्स का परिणाम सबसे कम मात्र 5.15 प्रतिशत दर्ज किया गया। जेबीटी टीईटी में 8,374 उपस्थित अभ्यर्थियों में से 4,369 पास हुए और इसका कुल परिणाम 52.17 प्रतिशत रहा। इसके अतिरिक्त टीजीटी नॉन-मेडिकल परीक्षा में अनुचित साधनों (यूएमसी) का प्रयोग करने पर 2 अभ्यर्थियों को एक वर्ष के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जहां अभ्यर्थी अपना रोल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं।
विभिन्न विषयों का ऐसा रहा उत्तीर्ण प्रतिशत
शिक्षक पात्रता परीक्षा में स्पैशल एजुकेटर प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं का परिणाम 42.50 प्रतिशत रहा। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →