Haryana: 13 लाख का MDMA ड्रग्स पकड़ा:दक्षिण अफ्रीकी नागरिक समेत 3 गिरफ्तार
फरीदाबाद, 12 अक्तूबरस 2026ः फरीदाबाद जिला पुलिस ने MDMA ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस की टीम ने दक्षिण अफ्रीका नागरिक सहित तीन को गिरफ्तार किया है।ये सभी लोग वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे थे।पुलिस ने मामले से जुड़ी 126.96 ग्राम MDMA नशा बरामद किया है। जिसकी बाजार में 13 लाख रूपए कीमत बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से अफ्रीकन नागरिक को 5 दिन के रिमांड पर लिया गया, जबकि 2 को जेल भेज दिया गया है।
पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी MDMA नोएडा में रह रहे दक्षिण अफ्रीकी नागरिक ओडेकामरा से खरीदकर लाया था। संगम MDMA की छोटी-छोटी पूडिया बनाकर मोटे मुनाफे पर बेचता था। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए दक्षिण अफ्रीकी नागरिक ओडेकामरा व विनित को 11 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में यह भी पता चला कि नोएडा निवासी विनित ने संगम से करीब 4 ग्राम MDMA बेचने के लिए खरीदा था। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए विनित को भी 11 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →