Weather News: पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश को लेकर अलर्ट हुआ जारी
चंडीगढ़, 12 अक्तूबर,2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश के बाद मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 15 अक्टूबर तक पंजाब और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन परिस्थितियों को लेकर चेतावनी जारी की है। आज कुछ हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला और संगरूर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी मौसम को प्रभावित कर रहा है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →