पंजाब ब्रेकिंग: इमिग्रेशन ऑफिस में गोलीबारी, घटना CCTV में कैद
लुधियाना, 12 अक्टूबर 2026: लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में मौजूद ‘राइट वे’ इमिग्रेशन ऑफिस में देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। गोलीबारी की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, देर रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने इमिग्रेशन ऑफिस को निशाना बनाकर फायरिंग की। पुलिस को मौके से गोलियों के कई खोल मिले हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि कुछ महीने पहले, इमिग्रेशन ऑफिस के मालिक को कथित तौर पर फिरौती के लिए कई धमकी भरे फोन कॉल आए थे। उस समय इस बारे में शिकायत भी दर्ज की गई थी। फिलहाल, पुलिस गोलीबारी की घटना और पहले मिली धमकियों के बीच संभावित लिंक समेत कई पहलुओं की जांच कर रही है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →