दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, Weather Alert हुआ जारी
नई दिल्ली, 12 अक्तूबर,2026ः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सोमवार तड़के दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है।मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान के ऊपर बना सिस्टम भारत में दिल्ली-हरियाणा, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तरी मध्य प्रदेश तक फैला है। दिल्ली एनसीआर में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। गौतमबुद्ध नगर के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
यह मौसमी बदलाव भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुरूप है। हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर में मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था, जिसमें कभी तेज गर्मी तो कभी हल्की बूंदाबांदी शामिल थी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →