Himachal Pradesh: तंज कसना छोड़ें जयराम, सत्ता में रहकर नहीं सुनी आम आदमी की आवाज : सुखविंद्र सिंह
कहा, प्रदेश में छह हजार बेसहारा बच्चों के माता-पिता की भूमिका निभा रही सरकार
बाबूशाही ब्यूरो
मनाली, 20 जनवरी 2026 :
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि विपक्ष के नेता एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर तंज कसना छोड़ दें। उन्होंने कहा कि मनाली दौरे के दौरान उन्होंने विधायक भुवनेश्वर गौड पर जो तंज कसा वो उन्हें शोभा नहीं देता।
जयराम ठाकुर सत्ता में ऐसे लीन हुए कि आम आदमी की आवाज उन तक पहुंची ही नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छह हजार बेसहारा बच्चों के माता-पिता की भूमिका प्रदेश सरकार निभा रही है। यहां एयरपोर्ट की कमी है, इससे पर्यटन बढ़ेगा। इस विषय पर चर्चा की है, विचार करेंगे।
कुल्लू-मनाली को बाढ़ से बचाने की दिशा में काम करेंगे। भुभु जोत की डीपीआर जल्द तैयार होगी। उन्होंने लगा कि सरकार ने 18 साल से ऊपर के बच्चों को चार हजार, शादी करने के लिए दो लाख, कोचिंग के लिए 75 हजार का प्रावधान किया है।
प्रदेश में विधवा महिलाओं के बच्चे कुछ बनाना चाहते हैं तो उनकी सरकार हर संभव मदद कर रही है। उन्हें इंद्रा गांधी सुख सुविधा के तहत अपने सपने पूरे करने का मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे से तीन हजार करोड़ लुटा दिए। एक हजार करोड़ रुपए की बिल्डिंग बनाई जो आज खाली है।
उन्होंने कहा कि जनता का धन जनता तक पहुंचाकर रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार किया है। इसके चलते देश में प्रदेश पांचवें नंबर में आया है। उन्होंने कहा कि अपनी जेब से पैसा खर्च करने वाला सेवक होता है। प्रदेश सभी क्षेत्रों में नंबर वन बनने जा रहा है। दूध का मूल्य 51 रुपए कर ग्रामीण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में काम किया है।
महिलाओं को खुश कर गए मुख्यमंत्री सुखविंद्र
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मनाली दौरे के दौरान महिलाओं को खुश कर गए। उन्होंने विंटर कार्निवाल में भाग लेनी वाली महिलाओं की प्रोत्साहन राशि 30000 से बढ़कर 35000 कर दी। इस दौरान उन्होंने मनाली विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को एक अप्रैल 2026 से इंदिरा गांधी सुख सम्मान योजना के तहत 1500 रुपए देने की भी घोषणा की।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 लाख तो नहीं दिए लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिलाओं सहित जरूरतमंदों की हर संभव मदद कर रही है। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →