Himachal Pradesh: सरसों तेल को सात कंपनियों से भरे टेंडर; खाद्य आपूर्ति विभाग ने सरकार को भेजा प्रस्ताव, मंजूरी का इंतजार
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 12 सितंबर 2025 :
सरसों के तेल के टेंडर की मंजूरी के लिए खाद्य आपूर्ति निगम ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है। खाद्य आपूर्ति निगम ने सरसों के तेल की सप्लाई के लिए टेंडर किया है।
सरसों तेल की सप्लाई के टेंडर के लिए सात कंपनियों ने टेंडर किया है। प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही सरसों के तेल का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। सरसों के तेल की सप्लाई के लिए गोकुल एग्री, गोकुल एग्रो, एमएसआर, अडानी, शक्ति इंडस्ट्री, और महावीर एडीवल ऑयल और महावीर ऑयल गोकुल एग्राी ने टेंडर किया है। ऐसे में अब आने वाले दिनों में राशन डिपुओं में सरसों का तेल मिलेगा।
इसके अलावा रिफाइंड तेल की सप्लाई स्टॉक खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों में पर्याप्त मात्रा में अभी उपलब्ध है। खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों में करीब 20 लाख लीटर रिफाइंड तेल स्टॉक उपलब्ध है। हिमाचल प्रदेश में करीब साढ़े 19 लाख राशन कार्ड परिवार हैं।
राशन डिपो में प्रदेश सरकार तीन दालें जिसमें मलका, माश और दाल चना, दो लीटर तेल रिफाइंड और सरसों के अलावा चीनी और एक किलो नमक सबसिडी पर दिया जा रहा है, जबकि गेहूं और चावल केंद्र सरकार उपलब्ध करा रही है। प्रदेश सरकार गेहूं का आटा उपलब्ध करवा रही है। खाद्य आपूर्ति निगम सरसों तेल के टेंडर को लेकर प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →