Himachal Pradesh : CM सुखविंद्र सुक्खू ने सोलहवें वित्तायोग के अध्यक्ष के समक्ष रखी हिमाचल के हक की बात
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 11 सितंबर 2025 : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को सोलहवें वित्तायोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के साथ नई दिल्ली में बैठक की। इस दाैरान उन्होंने वित्तायोग अध्यक्ष के समक्ष हिमाचल प्रदेश के मुद्दे उठाए। 1 अप्रैल 2026 से लागू हो रहे वित्तायोग से मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि आगे प्रदेश के साथ न्याय हो।
वर्ष एक अप्रैल 2021 से लेकर 31 मार्च 2026 के बीच हिमाचल प्रदेश के लिए 37199 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान तय किया है। वर्ष 2021-22 में 10249 करोड़ रुपये अनुदान मिला, जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में यह 11431 करोड़ रुपये मिला। वित्तीय वर्ष 2022-23 में यह ग्रांट 9,377 करोड़ मिली।
वर्ष 2023-24 में 8058 करोड़ और 2024-25 में 6258 करोड़ रुपये मिली। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए यह राहत 3257 करोड़ रुपये मिली है। मुख्यमंत्री पहले भी वित्तायोग अध्यक्ष के समक्ष उठा चुके हैं कि राजस्व घाटा अनुदान नाकाफी है। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों को मिलने वाली आर्थिक सहायता का मामला भी प्रमुखता से उठाया।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। वह वहां कांग्रेस अध्यक्ष पर भी तस्वीर साफ कर सकते हैं। सीएम शाम या शुक्रवार दोपहर तक शिमला लौट सकते हैं। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →