Punjab Cabinet की अब 6 मार्च को होगी महत्वपूर्ण मीटिंग
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने कैबिनेट की होने वाली आगामी बैठक के कार्यक्रम में संशोधन किया है। पहले यह बैठक 5 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर नया समय तय किया गया है।
संशोधित कार्यक्रम
ताजा जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में होने वाली यह कैबिनेट बैठक अब 6 मार्च 2026 को सुबह 9:30 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक का स्थान पंजाब विधानसभा सचिवालय, चंडीगढ़ तय किया गया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →