21 मार्च को पेश होगा हिमाचल प्रदेश का बजट
शिमला, 04 मार्च, 2026ः मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 21 मार्च को अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेंगे। 30 मार्च को बजट पारित होगा। विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही चलेगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से मंगलवार देर शाम इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि 18 मार्च से प्रदेश विधानसभा बजट सत्र फिर से आरंभ होगा। मुख्यमंत्री 21 मार्च को वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →