देश के इन हिस्सों में दिखा चंद्र ग्रहण, जानें कब खत्म होगा
साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है। दुनिया के कुछ हिस्सों में ब्लड मून का नजारा दिखाई देने लगा। यह ग्रहण शाम 6 बजकर 47 मिनट तक चलेगा। भारत में इस चंद्र ग्रहण का असर रहेगा जिसके कारण इसका सूतक काल मान्य रहेगा। चंद्र ग्रहण अब अपने अंतिम चरण में है। ऐसे में देश के पूर्वी हिस्सों में चंद्रोदय हो गया है, जिसके चलते अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में चंद्र ग्रहण दिखाई देने लगा है। इसके बाद देश के कई हिस्सों में भी चंद्र ग्रहण दिखाई देने लगेगा।
दिल्ली- एनसीआर में इतने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण
दिल्ली में चंद्र ग्रहण का समय- शाम 6 बजकर 26 मिनट पर
नोएडा में चंद्र ग्रहण का समय- शाम 6 बजकर 26 मिनट पर
गुरुग्राम में चंद्र ग्रहण का समय- शाम 6 बजकर 02 मिनट पर
गाजियाबाद में चंद्र ग्रहण का समय- शाम 6 बजकर 25 मिनट पर
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →