इजराइल-ईरान जंग; दिल्ली में 80 इंटरनेशनल उड़ानें रद्द
नई दिल्लीः इजराइल-ईरान जंग का आज चौथा दिन है। आज भी दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल हैं। इसी बीच सोमवार देर रात दुबई से एअर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट वहां फंसे यात्रियों को लेकर दिल्ली लैंड हुई। दुबई में फंसी भारतीय शटलर पीवी सिंधु भी लौटी हैं।
इसके अलावा सोमवार देर रात UAE से 4 फ्लाइट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु पहुंचीं। अबू धाबी में फंसे भारतीयों ने देश लौटकर राहत की सांस ली। एक यात्री ने बताया अबू धाबी में हमारे होटल के पास ही धमाके हुए।इंडिगो सऊदी अरब के जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 10 स्पेशल फ्लाइट उड़ाएगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →