देशभर में होली की धूम:राजस्थान में विदेशी मेहमानों ने उड़ाया रंग-गुलाल
जयपुर, 04 मार्च,2026ः देशभर में आज हर्षोल्लास के साथ रंगों का पर्व होली मनाई जा रही है। सोमवार (2 मार्च) को देशभर में होलिका दहन हुआ था। लेकिन चंद्रग्रहण की वजह से देश के ज्यादातर शहरों में मंगलवार को लोग रंग नहीं खेल पाए।
हालांकि राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में उमंग और उल्लास का माहौल रहा। सड़कों पर रंगों में सजी टोलियां निकलीं। जयपुर में होली मनाने दुनिया के कोने-कोने से मेहमान आए। विदेशी मेहमानों ने DJ की धुन पर खूब डांस किया।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →