विजय-रश्मिका का रिसेप्शन आज:हाई-प्रोफाइल गेस्ट के लिए सुरक्षा टाइट
हैदराबादः विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिसेप्शन आज हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में होने वाला है। कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में इंटिमेट वेडिंग की थी, जिसमें परिवार और करीबी लोग समेत महज 250 लोग ही मौजूद थे। अब कपल हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन दे रहा है, जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयाली और कन्नड़ इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। शादी में कई बड़े राजनेता भी शिरकत करेंगे।
हाई-प्रोफाइल लोगों की मौजूदगी के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हैदराबाद के लोकल अधिकारियों से संपर्क कर अतिरिक्त सिक्योरिटी रखी गई है। शादी में आने वाले सभी गेस्ट को ऑफिशियल वैलिड इनविटेशन कार्ड दिखाने के बाद ही एंट्री मिलेगी। अगर कार्ड नहीं हुआ तो एंट्री नहीं दी जाएगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →