Punjab-Chandigarh Weather : 16 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार
चंडीगढ़, 11 फरवरी 2026 : पंजाब और चंडीगढ़ के निवासियों को आखिरकार घनी धुंध और शीतलहर से राहत मिल गई है। हालांकि, सुबह और शाम के समय अभी भी हल्की ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 फरवरी तक मौसम पूरी तरह शुष्क (Dry) रहेगा, लेकिन 16 फरवरी से एक बार फिर मौसम में करवट देखने को मिल सकती है। इस दौरान बारिश के साथ बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है।
तापमान का हाल
पिछले 24 घंटों में दिन के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो अब सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। फरीदकोट में सबसे अधिक 26 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री रहा।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) पहाड़ों पर सक्रिय है। इसके प्रभाव से पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है, जो धीरे-धीरे पंजाब की ओर बढ़ रहा है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →