Punjab News : पासपोर्ट आवेदकों के लिए बड़ी राहत; 25 फरवरी को लगेगी 'पासपोर्ट अदालत'
जालंधर, 21 Fe 2026 : क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जालंधर की ओर से पासपोर्ट आवेदकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए एक विशेष पहल की गई है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी यशपाल ने बताया कि 25 फरवरी 2026 को बस स्टैंड के पास स्थित पासपोर्ट कार्यालय (SCO नंबर 42-51) में 'पासपोर्ट अदालत' का आयोजन किया जाएगा।
इन आवेदकों को मिलेगा लाभ
यह अदालत उन सभी श्रेणियों के आवेदकों के लिए है जिन्होंने 31 जनवरी 2026 तक अपना आवेदन जमा कर दिया था, लेकिन किसी तकनीकी या अन्य कारण से उनका पासपोर्ट लंबित (Pending) है। पात्र आवेदक अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कार्यालय पहुंच सकते हैं।
बिचौलियों से रहें सावधान
पासपोर्ट अधिकारी ने सख्त हिदायत दी है कि मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने के लिए किसी भी बाहरी संस्था या एजेंट को अधिकृत नहीं किया है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट (www.passportindia.gov.in) का ही उपयोग करें और धोखाधड़ी करने वाले बिचौलियों के झांसे में न आएं। किसी भी समस्या के लिए आवेदक सीधे पासपोर्ट कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →