Shri Manimahesh Yatra : शिव भक्तों का इंतजार खत्म, इस दिन से शुरू होगी मणिमहेश यात्रा; पंजीकरण शुल्क भी बढ़ा
25 अगस्त से मणिमहेश यात्रा, पहली से ऑनलाइन पंजीकरण
प्रशासन ने शुरू की तैयारियां, प्रतिदिन 5000 श्रद्धालुओं के लिए बुक होंगे स्लॉट
हेलिटैक्सी सेवा भी होगी उपलब्ध ड्रोन से हर हरकत की निगरानी
सडक़-पानी की व्यवस्थाएं 15 अगस्त तक पूरी करने के निर्देश, बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए कुगती परिक्रमा मार्ग रहेगा बंद
बाबूशाही ब्यूरो
चंबा: 28 जुलाई 2026 :
विश्वप्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा 2026 का आयोजन इस वर्ष अधिकारिक तौर पर 25 अगस्त से 19 सितंबर तक किया जाएगा। मणिमहेश यात्रा के दौरान हेलिटैक्सी की सुविधा भी 25 अगस्त से उपलब्ध हो जाएगी।
इसके साथ ही मणिमहेश यात्रा के लिए पहली अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण एवं स्लॉट बुकिंग की सुविधा आधिकारिक वेबसाइट www.manimaheshyatra.hp.gov.in पर आरंभ होगी। अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर आरंभिक रूप से प्रतिदिन लगभग 5000 श्रद्धालुओं के लिए स्लॉट निर्धारित किए जाएंगे। कृष्ण जन्माष्टमी एवं राधाष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या, मौसम तथा सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्लॉट की संख्या आवश्यकता अनुसार बढ़ाई जा सकेगी।
इस बार महिमहेश यात्रा के पंजीकरण शुल्क को 20 रुपए से बढ़ाकर पचास रुपए कर दिया गया है। बैठक में बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा अवधि के दौरान कुगती परिक्रमा मार्ग भी बंद रहेगा। ये फैसले शुक्रवार को मणिमहेश ट्रस्ट की मिनी सचिवालय में संपन्न बैठक में लिए गए। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल ने की। बैठक में भरमौर-पांगी के विधायक डा. जनकराज भी मौजूद रहे। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →